अल्मोड़ा। दन्यां में जनरल बीसी जोशी क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। बुधवार को जीआईसी इलेवन और नेहरू मार्केट के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीआईसी इलेवन ने 12 ओवरों में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहरू मार्केट की टीम 144 पर ऑल आउट हो गई। वहां पर पूरन सिंह, पवन, उमेश नैनवाल, पंकज, रोहित पटवाल, अमित कुमार मौजूद रहे। संवाद