जिलाधिकारी को विद्यालय की पुस्तिका भेंट करती प्रधानाचार्या तनुजा जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी दत्त तिवारी जीजीआईसी द्वाराहाट की प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने लॉकडाउन अवधि में छात्राओं की रचनाधर्मिता की प्रतिबिंब विद्यालय पत्रिका नवचेतना की प्रति डीएम नितिन भदौरिया को भेंट की। डीएम ने कोरोना काल में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह पत्रिका विद्यालय की उपलब्धियों के साथ ही विभिन्न सामयिक और रोचक जानकारियां समाज में प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर प्रभारी सीईओ एचबी चंद, रमसा जिला समन्वयक विनोद राठौर, नवचेतना की संपादिका शिक्षिका मंजरी जोशी, प्रशासनिक अधिकारी गोविंद रावत और विद्या कर्नाटक भी रहे।