अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को जीआईएस आधारित मानचित्रण, भूमि उपयोग की निगरानी, आपदा प्रबंधन, जलागम विकास और योजनाओं की निगरानी में जीआईएस के उपयोग की जानकारी दी। विशेषज्ञ डॉ. जेएस रावत ने सभी प्रतिभागियों को इसकी उपयोगिता, आवश्यकता और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सीडीओ रामजी शरण शर्मा, डीडीओ एसके पंत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।