नामांकन कराते बसपा प्रत्याशी सुंदर धौनी।
- फोटो : amar ujala
अल्मोड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार रहे सज्ज्न लाल टम्टा ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करा दिया है।
इसके अलावा बसपा प्रत्याशी सुंदर धौनी ने भी नामांकन कराया। रिटर्निंग आफिसर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के समक्ष अल्मोड़ा संसदीय सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार सज्जन लाल टम्टा तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुंदर धौनी ने अपना नामांकन कराया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, यूकेडी के केएल आर्य, निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रमोहन बेरी ने नामांकन पत्र लिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत 18 से 25 मार्च तक प्रत्येक कार्य दिवस में नामांकन प्रक्रिया संपन्न करायी जाएगी। इस मौके पर सहायक रिटर्निंग आफिसर सीमा विश्वकर्मा, प्रभारी अधिकारी नामांकन मनोहर लाल, हरीश रौतेला, गिरीश मल्होत्रा आदि मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार को नामांकन नहीं होंगे और अंतिम दिन 25 मार्च को ही नामांकन की प्रक्रिया होगी।