बारिश से धंसा अल्मोड़ा का गैस गोदाम लिंक मार्ग। (विज्ञप्ति)
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अपर और लोअर मालरोड को जोड़ने वाले गैस गोदाम लिंक मार्ग बारिश से धंस गया है। जिससे इस मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। बारिश से बृहस्पतिवार को गैस गोदाम मार्ग धंस गया और इसकी एक ओर दीवार टूटकर नीचे सड़क में आ गई। क्षेत्र के पालिका सभासद अमित साह मोनू का कहना है इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में आपदा कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई। जिस स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। उस स्थान पर सभासद और उनके साथियों ने बैरिकेडिंग की, ताकि वहां से आने जाने वालें दोपहिया वाहनों को खतरा नहीं हो।