फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सर्वर ठप होने से गैस सर्विस में कामकाज रहा प्रभावित

Mon, 06 Apr 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमवार को अल्मोड़ा इंडेन गैस सर्विस की ओर से गैस सिलिंडरों का वितरण नहीं किया गया। कार्यालय तो खुला रहा लेकिन केवाईसी और अन्य कार्य इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण नहीं हो सके। सोमवार को चौघानपाटा स्थित अल्मोड़ा इंडेन गैस सर्विस कार्यालय रोज की तरह खुला रहा। जहां सुबह से ही गैस बुकिंग और केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं की आवाजाही रही। वहीं पूरे दिन कार्य नहीं हो सका। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने सर्वर ठप होने की बात उपभोक्ताओं को बताई। वहीं काउंटर के पास दीवार पर भी नोटिस चस्पा किया गया जिसमें लिखा था कि आज सर्वर नहीं चल पाने के कारण गैस संबंधी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।इंडेन गैस एजेंसी अल्मोड़ा के प्रबंधक मुकेश जलाल ने बताया कि कार्यालयों में सामान्य कामकाज जारी है। सोमवार को गैस की डिलीवरी नहीं होती है। इसलिए गैस सिलिंडर वितरित नहीं किए गए। फोटो- 06 एएलएम36पी- अल्मोड़ा गैस सर्विस कार्यालय के बाहर चस्पा की गई सूचना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें