बैजनाथ में लगे उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोक कलाकार। संवाद
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। शिव पार्वती की नगरी बैजनाथ में एक दिनी उत्तरायणी मेले में लोक कलाकारों ने समां बांधा। मेले का शुभारंभ युवा व्यवसायी संजय फर्स्वाण ने किया। इस अवसर पर कई लोगों गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
बैजनाथ में सांस्कृतिक मंच के पास कार्यक्रम के उद्घाटन पर मेला कमेटी के अध्यक्ष नवीन ममगई ने कहा कि मेला कमेटी मेले को और भव्य रूप देगी। लखनी की लोक गायिका कमला देवी के गीतों पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। वहां पर संरक्षक गोपाल सिंह नेगी, सचिव दीवान आर्य, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, साधन सहकारी समिति गरुड़ के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, त्रिलोक गिरी, प्रकाश गोस्वामी आदि थे। संवाद