फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गरुड़ के एसएसबी के जवान की बिहार में डयू्टी के दौरान निधन

Mon, 03 Apr 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
गरुड़ एसएसबी के जवान प्रकाश सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बिहार में तैनात गरुड़ के पुरुड़ा गांव निवासी एसएसबी जवान की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जवान के निधन का समाचार सुनकर गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि जवान मानसिक तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह (37) पुत्र किशन सिंह थायत निवासी पुरुड़ा एसएसबी की 56 बटालियन में तैनात थे। वर्तमान में वह बिहार के सीतामढ़ी जिले में तैनात थे। बताया जा रहा है कि डयूटी के दौरान संदिग्ध हालात में उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार उनके दो बच्चे हैं।
परिजनों ने बताया कि जवान का शव मंगलवार को पैतृक गांव पुरुड़ा पहुंचेगा। उसके बाद सैन्य सम्मान के साथ गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता कंवन थायत, राजकीय इंटर काॅलेज गागरीगोल के प्रधानाचार्य किशन सिंह थायत, राजेंद्र थायत, एडवोकेट नारायण सिंह थायत, रंजीत सिंह आदि ने गहरा दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें