फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गरुड़ विकासखंड को मिला सिंचाई योजनाओं का तोहफा

Sat, 01 Apr 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़/बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड को तीन सिंचाई योजनाओं की सौगात मिली है। शासन ने 424.25 लाख लागत की पचना, रामपुर और डाक लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजनाओं के बनने से क्षेत्र के किसानों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिलेगी। योजनाओं को नाबार्ड से वित्त पोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के गरुड़ विकासखंड को फसलों की पैदावार के लिए जाना जाता है। क्षेत्र में अनाज अधिक उगाया जाता है। हालांकि कुछ स्थानों पर सिंचाई का उचित प्रबंध नहीं होने से किसान अच्छी उपज नहीं पैदा कर पाते। किसान लंबे समय से सिंचाई योजनाओं की मांग कर रहे थे। अब शासन ने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है।
क्षेत्र के पचना लिफ्ट सिंचाई योजना के नवनिर्माण के लिए 136.04 लाख, डाक लिफ्ट सिंचाई योजना के नवनिर्माण के लिए 151.51 लाख और रामपुर लिफ्ट सिंचाई योजना के नवनिर्माण के लिए 136.70 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इसी तरह जिनतोली सेलखनारी मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 1.24 लाख रुपये, कज्यूली कोटफुलवारी मार्ग के निर्माण के लिए 2.39 और मछियाबगड़ ग्वाल्दे मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 2.03 लाख की स्वीकृत हुए हैं। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने निर्माण एजेंसियों से स्वीकृत मार्गों और लिफ्ट योजनाओं का शीघ्र निर्माण करने को कहा है।
सिंचाई लिफ्ट योजनाओं और मार्गों के निर्माण के लिए धन स्वीकृत होने पर भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, मंगल राणा, उम्मेद सिंह रावल, प्रकाश कोहली, देवेंद्र गोस्वामी, महेश ठाकुर आदि ने सीएम पुष्कर धामी और कैनिबेट मंत्री चंदन राम दास का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें