फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खुले में बिखरा कूड़ा बढ़ा रहा है दिक्कत, सफाई के दावे हवाई

Fri, 05 Apr 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही नगर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। उद्यान विभाग कार्यालय के पास लंबे समय से लगा कूड़े का ढेर इसका प्रमाण है। यहां लगे कूड़े के ढेर से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इससे उठने वाली दुर्गंध से राहगीर और आसपास के लोग परेशान हैं, लेकिन इसके निस्तारण के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। नगर के बीचोबीच स्थित उद्यान विभाग कार्यालय के पास लंबे समय से लगा कूड़े का अंबार सफाई अभियान के दावों की पोल खोल रहा है। यहां खुले में बिखरा कूड़ा कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के साथ ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की दिक्कत बढ़ा रहा है। पास ही स्थापित कूड़ादान शोपीस बना है और खुले में इसका ढेर लगा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही इससे बीमारी का खतरा बना हुआ है। पालिका नगर की सफाई के लिए कई अभियान चला रही है, लेकिन यहां बिखरे कूड़े पर उसकी नजर नहीं पड़ी। मामला खुलने के बाद अब जल्द सफाई और कूड़ा निस्तारण की बात कर जिम्मेदारी पर पर्दा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय लोग ही खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जल्द कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें