फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में गणेश महोत्सव का समापन

Sat, 06 Sep 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह शिव मंदिर परिसर से भगवान गणेश की प्रतिमा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली गई। पूरे नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंज उठे। यात्रा के दौरान भक्तों ने अबीर-गुलाल की होली खेलकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। विसर्जन यात्रा में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। नगर के गांधी चौक पर आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़कर जीत का जश्न मनाया। विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें