फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी के साथ मनाया जाएगा गांधी जयंती समारोह

विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते एडीएम बीएल फिरमाल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गांधी जयंती समारोह सादगी के साथ मनाए जाने को लेकर एडीएम बीएल फिरमाल ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आयोजित होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजेशन, दूरी और मास्क का उपयोग करने आदि नियमों का पालन करना होगा। इस बार प्रभात फेरी नहीं निकलेगी। सभी कार्यालयों में सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद महात्मा गांधी और पं. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण और माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। उन्होंने स्वास्थ्य और पूर्ति विभाग को बालिका निकेतन, लेप्रोसी मिशन मेें फल, मास्क वितरण के निर्देश दिए। एक अक्तूबर को नगर क्षेत्र में पालिका और नगर पंचायत, ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत को विशेष सफाई अभियान और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। वहां एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, डीएसपी वीर सिंह, नगर पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. कमलेश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंबा प्रसाद पुरोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें