अल्मोड़ा। मौसम साफ रहने से फर्नीचर बाजार में भी रंग आया है। फर्नीचर बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बारिश के दौरान सुनसान पड़े फर्नीचर बाजार में रौनक लौटने लगी है। चार-पांंच दिनों से मौसम खराब चल रहा था। इस कारण ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों से खरीदार नहीं पहुंच रहे थे। इससे फर्नीचर बाजार में रौनक कम हो गई थी। शुक्रवार को मौसम खुला तो फर्नीचर बाजार में भी लोग खरीदारी करने पहुंचे। नगर के माल रोड, चौक बाजार, धारानौला, पांडेखोला के अलावा अन्य स्थानों पर स्थित फर्नीचर की दुकानों में लोग फर्नीचर के बारे में जानकारी लेने पहुंचे। मोहन सिंह ने बताया कि अगले माह बेटी की शादी है। फर्नीचर की कीमतों और डिजायनों के बारे में जानकारी ले रहा हूं। इसके बाद बजट के मुताबिक खरीदारी करूंगा। फर्नीचर विक्रेता भावेश ने बताया कि ग्राहकों की आवाजाही से कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। संवाद