फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जयंती पर स्वतंत्रता के नायक बिशन सिंह बिष्ट को किया याद

Thu, 10 Aug 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के भनोली में आयोजित जयंती समारोह में मंचासीन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह मेहरा और अन् - फोटो : अल्मोड़ा के भनोली में आयोजित जयंती समारोह में मंचासीन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह मेहरा और अन्य।
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिशन सिंह बिष्ट की 112 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। जीआईसी भनोली में आयोजित समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में स्व. बिष्ट का योगदान हमेशा रहेगा।


उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि देश की आजादी में क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्व. बिष्ट ने भी आजादी के लिए अपना योगदान देकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम सह संयोजक और स्व. बिष्ट के पौत्र नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनका आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। वहीं स्व. बिष्ट की जयंती पर कक्षा छह से 12 वीं तक के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख बिक्रम बगड़वाल, जिला पंचायत सदस्य देवकी देवी, पूनम पालीवाल, पीतांबर पांडे, दीवान भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, बीडीओ एसएस दरियाल, प्रधान मोहन सिंगवाल, प्रधान जगदीश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें