फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सेना में भर्ती के लिए दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण

Thu, 19 Mar 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों के आश्रित पुत्रों को सेना, वायु सेना, पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए आगामी सात अप्रैल से एक जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल विजय मनराल ने बताया कि कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के इच्छुक पात्र युवा अपना नाम व अन्य विवरण संबंधित सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चौघानपाटा में छह अप्रैल तक जमा करा दें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता 45 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास होनी चाहिए। वहीं भारतीय मूल के गोरखा के लिए केवल 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास हाईस्कूल, इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज एक फोटो, चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिलेशन सार्टिफिकेट, ईसीएचएस कार्ड एवं स्टांप पेपर पर शपथपत्र साथ में होना चाहिए। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें