फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकड़ीघाट में लगे निशुल्क नेत्र शिविर में 10 लोगों के होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन

विज्ञापन
निशुल्क नेत्र शिविर के बाद मोतियाबिंद का आपरेशन कराने हैड़ाखान अस्पताल पहुंचे रोगी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हल्द्वानी-अल्मोड़ा स्टेट हाईवे पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में 50 रोगियों का इलाज किया गया जबकि 10 लोगों के निशुल्क मोतियाबिंद के आपरेशन होंगे। रोगियों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। चिलियानौला (रानीखेत) स्थित डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई अस्पताल दिल्ली की ओर से नेत्र शिविर लगा। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नीतू मेहरा ने ग्रामीणों को आंख की देखरेख के लिए विशेष जानकारियां भी दीं। वहां पर सेवानिवृत्त कैप्टन आरएस मेहरा, कैंप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण मेहरा, नवीन कुवार्बी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें