फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजखाली निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े साढ़े 12 सौ रोगी

विज्ञापन
मजखाली स्वास्थ्य शिविर में उमड़े ग्रामीण। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली स्थित मल्ली रियूनी के रामलीला मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में रोगी पहुंचे थे। 1250 रोगियों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गईं। भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मजखाली, मल्ली रियूनी, तल्ली रियूनी, द्वारसौं, उरोली, भैंसोली सहित तमाम स्थानों से 1250 से अधिक रोगी पहुंचे। शिविर में हल्द्वानी से पहुंचे हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञों ने विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच की और दवाइयां उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें