अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में सेवा पखवाड़े के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस कर्मियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। मंगलवार को आयोजित शिविर में डॉ. एफएस खम्पा , डॉ. रिया जोशी , डॉ. रिचा रावत, डॉ. जीशान अली ने उपचार के साथ-साथ जवानों को परामर्श भी दिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ सभी जवानों ने उठाया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता दीपा वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद