अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर करबला तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक डामरीकरण का कार्य किया जाना है। इस निर्माण कार्य के चलते छह अक्तूबर की रात्रि आठ बजे से दस अक्तूबर की प्रातः आठ बजे तक इस मार्ग पर चौपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी चालकों से इस अवधि के दौरान सहयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।