फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्या हुआ ऐसा कि नवोदय विद्यालय के चार छात्र रात में गायब

Sun, 18 Feb 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
साथियों की धमकी से डरकर अपने घर जाने का आरोप, टैक्सी बुक कर काठगोदाम पहुंचे, वहां से पंजाब जाने के लिए ट्रेन में बैठ गए
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से नौवीं में पढ़ने चार छात्र रात में अचानक गायब हो गए। सुबह प्रार्थनास्थल पर हाजिरी के दौरान विद्यालय प्रबंधन को इसकी सूचना मिली तो अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने चारों को मुरादाबाद में एक ट्रेन में खोज निकाला। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि चारों अपने साथियों की धमकी से डरकर अपने घर बठिंडा, पंजाब के लिए निकल गए थे।

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक चारों छात्रों का अपने ही स्कूल के साथियों से विवाद हो गया था। साथियों ने उन्हें पीटने की धमकी दी थी। इससे डरकर चारों बृहस्पतिवार रात अचानक विद्यालय के हॉस्टल से गायब हो गए। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह प्रार्थनास्थल पर हाजिरी के दौरान चारों के गायब होने की जानकारी मिली। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने टीम का गठन कर छात्रों की खोजबीन शुरू की। शुक्रवार दिन में ही चारों मुरादाबाद में खोज लिया गया। शनिवार को विद्यालय प्रबंधन ने धमकी देने वाले छात्रों के परिजनों को बुलाकर उन्हें चेतावनी दी है।
विज्ञापन


छात्रों तक ऐसे पहुंची पुलिस
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से पुलिस टीम को चारों छात्रों के रात 11 बजे टैक्सी बुक करने की जानकारी मिली। पूछताछ में पता चल गया कि रात में किसकी टैक्सी बुक की गई थी। पुलिस जब टैक्सी चालक तक पहुंची तो छात्रों को काठगोदाम तक छोड़ने की बात सामने आई। यहां से संपर्क क्रांति में सवार होने की बात पता चली। इसके बाद रामपुर और मुरादाबाद जीआरपी और आरपीएफ से संपर्क कर इस मामले की जानकारी दी गई। आरपीएफ ने मुरादाबाद में चारों को ट्रेन से उतारकर चौकी में बैठा लिया। इसके बाद अल्मोड़ा पुलिस और विद्यालय की टीम वहां पहुंची और छात्रों को ताड़ीखेत ले आई। संवाद



विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल

रानीखेत। नवोदय विद्यालय में कई जिलों के विद्यार्थी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन वार्डन सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का हवाला दे रहा है। यहां पढ़ने वाले चार छात्र अचानक गायब हो गए, इसकी भनक दूसरे दिन तक न तो सुरक्षा कर्मियों को लगी और न ही वार्डन को। ऐसे में विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। छात्र चहारदीवारी से बाहर कैसे निकले, यह भी बड़ा सवाल है। संवाद



स्कूल ड्रेस में न होने और कद-काठी से चकमा खा गया चालक

रानीखेत। छात्र ताड़ीखेत से टैक्सी बुक कर काठगोदाम पहुंच गए। टैक्सी चालक को भी उनके नाबालिग होने की भनक तक नहीं लगी। रानीखेत के कोतवाल हिमांशु पंत ने बताया कि टैक्सी चालक के अनुसार बठिंडा के रहने वाले चारों छात्र कद काठी से युवा लग रहे थे और वह स्कूल ड्रेस में भी नहीं थे। चालक को उन्होंने घूमने के लिए रानीखेत आने का हवाला दिया और अब लौटने की बात कही। उनकी इस बात से चालक चकमा खा गया और उन्हें लेकर काठगोदाम रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि फिलहाल चालक नगर से बाहर है। फोन पर ही पूछताछ में उसने यह जानकारी दी है। उसे कोतवाली बुलाया गया है। उसके यहां पहुंचने के बाद ही घटना के सभी तथ्य सामने आएंगे। चालक से भी पूछताछ की जाएगी।



छात्रों के पास रहता है पैसा

रानीखेत। प्रधानाचार्य डीएस रावत ने कहा कि विद्यालय में प्रदेश के कई जिलों के साथ ही अन्य प्रदेशों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। अभिभावक उन्हें पैसे भेजते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के पास पैसा उपलब्ध रहता है।



पहले भी सुर्खियों में रह चुका है ताड़ीखेत नवोदय विद्यालय

रानीखेत। ताड़ीखेत नवोदय विद्यालय पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। 17 जुलाई 2023 को विद्यालय में यहां से पासआउट विद्यार्थियों और 12वीं के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। पास आउट छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान विद्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा सवाल उठाते थे। आरोप था कि जब वह टीसी लेने पहुंचे तो उनके साथ शिक्षकों और उनके बहकावे में आए नए विद्यार्थियों ने मारपीट की। जबकि विद्यालय प्रबंधन ने पुरातन छात्रों पर नशे में विद्यालय में घुसने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन




कोट

पूछताछ में सामने आया है कि चारों छात्र साथियों की धमकी से डरकर घर जाने के लिए विद्यालय से निकले। छात्रों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। साथियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें चेतावनी दी गई है। -डीएस रावत, प्रधानाचार्य, नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें