फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले के चार ग्रामीण मोटर मार्ग में थमी वाहनों की रफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश में मलबा आने से जिले के चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। इससे ग्रामीणों को यातायात के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर करीब एक बजे से बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान जिले के भिकियासैंण-मानिला, कोट्यूड़ा-सुरईखेत, तलाड़ी-डभरा, लयूटी-मसमोली ग्रामीण मोटर मार्गो पर मलबा आ गया। मलबे से चारों सड़कें यातायात के लिए बंद रही। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा से सबसे अधिक 13 मिमी और रानीखेत में सबसे कम दो मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें