फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भाजपा में शामिल हुए चार लोग, रेखा आर्या ने किया स्वागत

Sun, 06 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सोमेश्वर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बसौली खीम सिंह नगरकोटी समेत चार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सचिन भाकुनी, बलबीर नगरकोटी और नंदू भाकुनी शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी नवागत सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए साथियों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवागत सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें