गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के ग्वाड़-पजेणा गांव में तेंदुए के चार बच्चे एक साथ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तेंदुए के बच्चे जंगल में चले गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी ने बताया कि रविवार को कालिका मंदिर के पास वन्यजीव के बच्चे दिखे। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वहीं झाड़ियों में मादा तेंदुआ भी दिखाई दी। इसी दौरान वन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों का शोर सुनकर मादा तेंदुआ बच्चों के संग जंगल में चली गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।