फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: कार से गांजा तस्करी कर रहे दो भाइयों समेत चार गिरफ्तार, पुलिस और एसओजी ने की कार्रवाई

Fri, 27 Dec 2024 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

पुलिस और एसओजी ने चेकिंग के दौरान जैनल-पुल के पास दो भाइयों सहित चार लोगों को गांजा तस्करी में पकड़ा है। दो कार में ले जाया जा रहा करीब 75 किलो गांजा जब्त किया और वाहन सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भतरौंजखान में स्थानीय पुलिस और एसओजी ने चेकिंग के दौरान जैनल-पुल के पास दो भाइयों सहित चार लोगों को गांजा तस्करी में पकड़ा है। दो कार में ले जाया जा रहा करीब 75 किलो गांजा जब्त किया और वाहन सीज किए गए हैं।

एएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि कार में सवार जावेद हसन, दिलशाद हुसैन और मौ. हसनैन और आसिफ के कब्जे से पांच बोरों में 75.355 किलो गांजा बरामद हुआ। चारों के खिलाफ थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों यूपी के जिला रामपुर के स्वार के रहने वाले हैं। जावेद तस्करों का लीडर है। वह पिछले साल टांडा रामपुर में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। जावेद और दिलशाद सगे भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें