फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेयजल समस्या सुन गर गूंठ गांव पहुंचे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान

Mon, 24 Aug 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामसभा गर-गूंठ भनार में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों, ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्रोतों, योजना और टैंक निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। चौहान ने अधिकारियों से पेयजल समस्या का जल्द समाधान करने को कहा। जल निगम के अभियंता ने बताया कि पेयजल टैंक के निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर जल्द जिलाधिकारी अल्मोड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर टैंक निर्माण की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें