पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पैतृक गांव में हरेला पर्व मनाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरेला पर्व अपने पैतृक गांव मोहनरी में मनाया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के बीच ककड़ी और मक्का (भुट्टा) की पार्टी भी आयोजित की। वहां मौजूद लोगों को चटपटे नमक के साथ ककड़ी खिलाई गई। स्थानीय स्तर पर हरेला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था और सर्वश्रेष्ठ हरेला उगाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों को हरेले की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूरन करगेती, कैलाश करगेती, वीरेंद्र पंत, संजय रावत, रमेश किरौला, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे। शाम को रावत भतरौंजखान के आसपास के क्षेत्रों में लोगों से मिले। सोमवार को वह रात्रि विश्राम पैतृक घर पर ही करेंगे।