फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 187 विद्यार्थियों को अंतिम मौका, 10 तक भरें फार्म

Sun, 07 Apr 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फार्म नहीं भरा तो परीक्षाफल नहीं होगा जारी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के बाद गायब 187 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा फार्म भरने के लिए एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध चार परिसर और 36 महाविद्यालय के पीजी पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज बिष्ट ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फार्म भरने के लिए इन विद्यार्थियों को 10 अप्रैल तक अंतिम मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक तीन बार तिथि आगे बढ़ाई जा चुकी है लेकिन विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहे है। बिना परीक्षा फार्म भरे उनका परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें