फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिटोली जंगल में धधकी आग, डेढ़ हेक्टेयर जंगल जला

Tue, 18 Jun 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सिटोली जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सिटौली के जंगल में रविवार की देर रात आग धधक गई। इससे 1.5 हेक्टेयर जंगल जल गया। हवा चलने से आग तेजी से पूरे जंगल में फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, नगर के एलआरसाह रोड पर एक शॉपिंग माल के नीचे खाली प्लाॅट में आग धधक गई। हवा चलने से आग आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर सर्विस यूनिट ने तीन हौज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाया। इधर, खेरदा में खेतों में सोमवार की दोपहर आग धधक गई। सेवानिवृत सुबेदार आनंद सिंह बोरा ने ग्रामीणों को साथ मिलकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें