फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिरपतकोट के जंगल में लगी आग

Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कपकोट के चिरपतकोट के जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। सर्दियों के मौसम में भी जिले के जंगलों में आग लग रही है। कपकोट के चिरपतकोट के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने आग बुझा दी है। शुक्रवार से चिरपतकोट के जंगल में आग लगी थी। आग से घास और चारा पत्ती वाले पेड़-पौधों को नुकसान हो रहा था। क्षेत्र के लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि ठंड के मौसम में वनों में आग नहीं लगती है। यह अराजक तत्वों का काम हो सकता है। सूचना मिलने के बाद आग बुझा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें