फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी के विमोला के समीप जंगल में लगी आग

विज्ञापन
Forest Fire in Almora - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने और बारिश रुकने के साथ क्षेत्र के जंगलों में आग की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। रविवार को कोसी के पास विमोला इलाके में जंगल धू धूकर जलते रहे। कई घंटों तक लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। रविवार दोपहर कोसी के पास विमोला इलाके के जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरे क्षेत्र में तेजी से धुआं उठने लगा। दूर-दूर इलाके से जंगल की आग और उठता धुआं दिखाई दिया। जंगल के पास ग्रामीणों ने बताया कि आग की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने कोई नहीं पहुंच सका। करीब एक बजे से लगी आग शाम तक नहीं बुझ पाई। आग के कारण वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें