फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर सीजन शुरू, कठपुड़िया के जंगल धधके

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फायर सीजन के शुरुआती डेढ़ माह की शांति के बाद अब जंगलों में आग लगने लगी है। इससे निपटना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। बुधवार देर शाम अल्मोड़ा-रानीखेत मोटरमार्ग पर स्थित कठपुड़िया के निकट कायाला के जंगल में आग लग गई। करीब दो घंटे तक जंगल धधकते रहे। कई ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान अनमोल वन संपदा जल गई। वन विभाग का फायर सीजन 15 फरवरी से शुरू होता है। इसके पहले चरण में फायर लाइनों को साफ किया जा रहा है लेकिन कोरोना के कारण पिछले डेढ़ माह में विभाग की धीमी तैयारी नाकाफी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें