फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वन विभाग ने नगर क्षेत्र में लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वन विभाग ने मल्ला जोशी खोला, चौघानपाटा और थाना बाजार सहित अनेक जगहों पर पिंजरा लगाया है। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि मल्ला जोशी खोला, चौघानपाटा और थाना बाजार से लगातार तेंदुए की बढ़ती आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद इन क्षेत्रों में पिंजरा लगा दिया गया है। वन विभाग लगातार ट्रैप कैमरे के माध्यम से तेंदुए की आवाजाही पर नजर रख रहा है। बृहस्पतिवार को तेंदुए की गतिविधि आर्य कन्या इंटर कॉलेज से थाना बाजार की ओर दिखाई दी। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें