फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर और रानीखेत में खुलेगी वन विभाग की नई चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में वन विभाग की ओर से दो नई वन चौकियां खुलने जा रही हैं। रानीखेत और सोमेश्वर वन क्षेत्र में जल्द चौकियां खुलेंगी। चौकी खुलने से जंगलों की सुरक्षा बढ़ेगी। आग से निपटने में भी तेजी आने की उम्मीद है। इस बार सर्दियों में भी जंगल में आग की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हुईं हैं। सर्दी में ही कई हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। वहीं वन संपदा को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिले में वन चौकियों की कमी के बीच अवैध तस्करी भी बढ़ी है। जंगलों में अवैध तस्करी रोकने और वन भूमि को नुकसान से बचाने के लिए अब जिले में दो नई वन चौकी खुलेगी। रानीखेत और सोमेश्वर में एक-एक वन चौकी खुलने की स्वीकृति मिल गई है। फिलहाल रानीखेत वनक्षेत्र में 12 वन और सोमेश्वर वन क्षेत्र में आठ वन चौकियां हैं। अब दोनों क्षेत्रों में एक-एक वन चौकी बढ़ने के साथ ही जंगलों की सुरक्षा भी बढ़ने की उम्मीद है। अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि रानीखेत क्षेत्र के गनियाद्योली और सोमेश्वर वन क्षेत्र के मनान में चौकी खुलेगी। वन चौकी बनाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। चौकी खुलने से वन सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें