हल्द्वानी में अस्पताल में भर्ती लोकगायक गोविंद सिंह रावल। संवाद
धौलछीना (अल्मोड़ा)।
बीमारी से जूझ रहे क्षेत्र के खांखरी, कनारीछीना निवासी कुमाऊंनी लोकगायक गोविंद सिंह रावल को मदद की दरकार है। गंभीर रूप से बीमार लोकगायक का अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। अपनी संस्कृति को सहेजने का काम कर रहे बीमार लोकगायक को सरकारी तौर पर मदद नहीं मिल रही, इससे परिजनों के लिए उनका उपचार कराना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अपने लोकगीतों के जरिए कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी किया। बीते 15 वर्षों में सांस्कृतिक दल के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने वाले लोकगायक को ग्रामीण लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोगों ने आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद