फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में कलाकारों ने हुड़के की थाप पर सरकार को चेताया--

विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में हुड़के की थाप पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोक कलाकार।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोक कलाकारों ने हुड़के की थाप पर सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी प्रदर्शन किया। उन्होंने अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोक संस्कृति व परंपराओं को बचाने की बात कर रही है। लेकिन लोक परंपराओं को असल में सहेजने वाले कलाकारों के हितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे उनका मनोबल टूट रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी क्षेत्र के लोक कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ चौघाटपाटा स्थित गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने सरकार का पुतला जलाया। कहा कि एक साल से कलाकारों व सांस्कृतिक दलों को मेहनताना नहीं मिला है। ऐसे में वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। प्रदेश भर के 300 सांस्कृतिक दलों को दो करोड़ रुपये से अधिक देना है, जिससे सरकार बच रही है।
कलाकारों को लंबे समय से पेंशन भी नहीं मिली है। कलाकार निराश हैं, इसके बावजूद प्रदेश में लोक परंपराएं बचाने की बात हो रही है। चेताया कि संस्कृति को सहेजने का काम करने वाले लोक कलाकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द उन्हें भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान दयानंद कठैत, संदीप सिंह नयाल, शेखर कुमार, विनोद कुमार, प्रकाश टम्टा, लकी पवार, दीपांशु पांडे, ममता वाणी, प्रियंका चम्याल, विनीता बोरा, इंद्र गोस्वामी, आशीष भारती, दीक्षा सुयाल, शीला पंत सहित कई कलाकार शामिल रहे।
विज्ञापन

बोले कलाकार
लोक कलाकारों की सरकार अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द हमें भुगतान नहीं हुआ तो हम सड़कों पर उतरेंगे। - देवेंद्र भट्ट।
लोक संस्कृति को सहेजने वाले कलाकारों की प्रदेश में अनदेखी हो रही है। लंबे समय से देयकों का भुगतान न होने से कलाकार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। - शीला पंत।
विज्ञापन

संस्कृति को बचाने के दावे करने वाली सरकार को कलाकारों की परेशानी समझनी चाहिए। लेकिन वह हमारी परेशानी के प्रति गंभीर नहीं है। - संदीप।
न तो हमें देयकों का भुगतान किया जा रहा है न ही पेंशन दी जा रही है। ऐसे में हमारा मनोबल टूट रहा है। सरकार जल्द हमें राहत दे। - विनोद कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें