फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीधारा में जलभराव की समस्या को गंभीरता से करें ठीक : डीएम

Thu, 10 Aug 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीधारा क्षेत्र में सीवेज कार्यो का निरीक्षण करते डीएम विनीत तोमर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। रानीधारा क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की घरों में मिट्टी और पानी घुसने की शिकायत पर डीएम विनीत तोमर ने क्षेत्र में चल रहे सीवेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान किसी घर में मलबा या पानी घुसना गंभीर लापरवाही है। इससे नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कार्यदायी संस्था जल निगम को जल्द इसे रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि नगर में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है, इसके लिए गंभीरता से प्रयास होंगे। इस दौरान उनके साथ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगरपालिका ईओ भरत त्रिपाठी, तहसीलदार दिलीप सिंह, लोनिवि ईई इंद्रजीत बोस आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें