अल्मोड़ा। चालकों की कमी से रोडवेज की पांच सेवाएं दूसरे दिन भी स्थगित रही। इससे यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
शुक्रवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो की अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, सुबह की अल्मोड़ा-देहरादून, टनकपुर सेवाओं का संचालन नहीं हो सका। इसके अलावा बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन पांच बजे की देहरादून सेवा पहले से ही स्थगित है। बसों का नियमित संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कतें हुई। यात्री गतव्य को जाने के लिए वाहनों की तलाश में भटकते रहे। तेज धूप में स्टेशनों के चक्कर लगाने पर उन्हें दिक्कतें हुई। यात्रियों का कहना है कि बसों का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए।
स्थगित सेवाओं के संचालन के लिए प्रयासरत है। चालकों के रिक्त पदों पर तैनाती को लेकर निगम मुख्यालय स्तर पर पत्राचार जारी है।
राजेश कुमार वैश्य, प्रभारी स्टेशन इंचार्ज रोडवेज डिपो अल्मोड़ा