फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रधान और उसके भाई के साथ मारपीट के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के जसरकोट सराईखेत में प्रधान और उसके भाई के साथ मारपीट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

प्रधान के भाई अनोद कुमार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने तहरीर में बताया कि 28 जनवरी को वह और उनके भाई प्रधान विनोद कुमार देर रात अपने साथी के घर से लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पौड़ी गढ़वाल के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपी उन्हें अपने वाहन में डाल कर अपने साथ ले गए। जेब से एटीएम कार्ड और नकदी भी छीन ली। दूसरे दिन उन्होंने गंभीर घायल अपने भाई को काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सल्ट के थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में धारा 325,307 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने संजय धौलाखंडी निवासी ग्राम खेतू, थाना थलीसैंण, जिला पौड़ी गढ़वाल, सूरज निवासी केदारगली थाना थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल, राहुल निवासी केदारगली थाना थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल, सुनील राम निवासी नौलापुर थाना थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल, सूरज कुमार निवासी नौलापुर थाना थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें