फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Fri, 20 Mar 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्माेड़ा)। सल्ट के खुमाड़ में स्पोर्ट टू प्राइमरी स्कीम कार्यक्रम के तहत को लोकेटिड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हस्तलिखित बालवाटिका पुस्तिका, माॅडल निर्माण, गुलदस्ते, पेपर वेट जैसी सामग्री का निर्माण किया। मास्टर ट्रेनर पवन कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल-खेल में शिक्षण, स्वच्छता व रखरखाव, बाल मनोविज्ञान आदि के विषय में जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने कहा कि आंगनबाड़ी प्राथमिक शिक्षा का मूल आधार है। प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन के लिए आंगनबाड़ी को सशक्त बनाना जरूरी है। वहां परियोजना अधिकारी लीला परिहार, प्रभारी ब्लाॅक समन्वयक जयपाल असनोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें