फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच गांवों की सुरक्षा के लिए खर्च होंगे पांच करोड़, रोका जाएगा नदी से हो रहा भू कटाव

Mon, 02 Feb 2026 01:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में साईं नदी के उफान से पांच गांवों को खतरा पैदा हो रहा है।  इन गांवों के मकानों को सुरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग पांच करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
सोमेश्वर स्थित साईं नदी पर इस स्थान पर होगा बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर स्थित साईं नदी के समीप बसे पांच गांवों को नदी के उफान से बचाने की कवायद तेज हो गई है। सिंचाई विभाग इन गांवों को नदी से सुरक्षा कार्य पर पांच करोड़ रुपये खर्च सुरक्षित करेगा। इससे नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी ग्रामीण खुद को घरों में सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।

साईं नदी में बारिश के दौरान नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। उफनती नदी से पल्यूड़ा, जेंचौली, भानाराठ, मल्लाखोली और अर्जुनराठ के करीब 200 मकानों को खतरा बना रहता है। ऐसे में इन गांवों की 1200 से अधिक की आबादी बारिश होते ही सहम उठती है। नदी का जल स्तर बढ़ने से भूमि कटाव और फसलों को भी नुकसान पहुंचता है। हर मानसून इन गांवों के लोगों को नदी का कहर झेलना पड़ता है। सिंचाई विभाग की ओर से इन पांच गांव में लोगों के मकान सुरक्षित रखने के लिए नदी के दोनों तरफ बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन को चार करोड़ 95 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

साईं नदी में बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही प्राथमिकता के साथ कार्य शुरू किया जाएगा। इससे नदी के जलस्तर बढ़ने पर भी पांच गांव के लोगों के भवन सुरक्षित रहेंगे।- मोहन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें