फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अग्निशमन सप्ताह का आगाज, शहीद कार्मिकों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। फायर स्टेशन बागेश्वर में आयोजित अग्निशमन सप्ताह दिवस में अग्निशमन कार्य के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों को यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के और सीओ अजय लाल साह ने शहीद स्मृति चिह्न पर पुष्प अर्पित किये। एसपी घोड़के ने आगामी फॉरेस्ट फायर सीजन में आग लगने की सूचना पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में अग्निशामक प्रचार के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलएफएम गणेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने नगर के तहसील रोड, कांडा रोड, पिंडारी रोड और स्डेशन रोड में नगरवासियों को अग्निसुरक्षा और वनाग्नि की रोकथाम के लिए जागरूक किया। फायर स्टेशन कपकोट में भी कर्मियों ने अग्निशमन प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कपकोट नगर में अग्निशमन भवन से भराड़ी बाजार, ब्लॉक कार्यालय, पशु अस्पताल, कपकोट बाजार, पुल बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचाव के तरीके बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें