अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के टेलीफोन एक्सचेंज में देर रात आग लगने से कई उपकरण मशीनें और केबल आदि जल गए। जिससे अल्मोड़ा सहित पहाड़ के चारों जिलों में बीएसएनल की मोबाइल, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप हो गईं। देर रात फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
अल्मोड़ा के टेलीफोन एक्सचेंज में मंगलवार देर रात करीब एक बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां तैनात गार्ड ने आग लगने की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड मोटर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इससे पहले ही एक्सचेंज की कई मशीनें, उपकरण और केबल आदि फुंक गए। जिससे पूरा नेटवर्क ठप हो गया। मोबाइल और बेसिक फोन के अलावा ब्रॉडबैंड सेवाएं भी ठप हो गईं।
बुधवार सुबह से ही बीएसएनल के इंजीनियर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं उपकरणों को दुरुस्त करने और लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता भी सुबह से ही मौके पर जमे हैं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदला जा रहा है और लाइनों को जल्दी से जल्दी ठीक करके व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ ही घंटों में नेटवर्क ठीक हो जाने की उम्मीद है।