कढोली धूरा के जंगल में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। नगर पंचायत भिकियासैंण के राजाजी वार्ड अंतर्गत कढोली धूरा के जंगल में मंगलवार शाम आग लग गई। जिससे आसपास की वन संपदा को काफी नुकसान हुआ और क्षेत्र में धुंध भी छाई रही। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन इस जंगल में चीड़ प्रजाति के पेड़ों की अधिकता होने के चलते आग को फैलने में देर नहीं लगी और रात में आग जंगल की ओर फैल चुकी थी।
.