फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिकुड़ा बैंड के जंगलों जंगलों में धधकी आग

Sat, 26 Apr 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सिकुड़ा बैंड के जंगलों में आग भड़कने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौक पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धारानौला सिकुड़ा बैंड के समीप के जंगलों में शुक्रवार की रात 20:30 बजे अचानक जंगल में आग लग गई। आग के आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ने से वहां चीख पुकार मची गई। लोगों ने फौरान इसकी सूचना फायर स्टेशन अल्मोड़ा को दी। फायर सर्विस की टीम ने किसी तरह जंगल में फैली आग का नियंत्रित किया। आग शांत होने से लोगों को राहत पहुंची। आग बुझाने वालों में फायरमैन ओम प्रकाश, रमेश सिंह, अजय कुमार, धीरेंद्र, इंदु मेहता शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें