अल्मोड़ा। जौरासी रेंज के मानिला दक्षिणी बीट के तल्ला उजराड़, सासखोला, बसेड़ी, एराड़ी रजवार गांव में नाप भूमि पर आग लग गई। एसडीओ रानीखेत काकुल पुंडीर ने बताया कि उत्तराखंड फॉरेस्ट फायर एप के माध्यम से उन्हें आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया। इसके लिए दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमों में 16 वन कर्मी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चट्टान और ढलान होने के कारण आग पर काबू पाने में टीम को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। फायर टीम ने वहां बाटियाओं की सफाई कर फायर लाइन तैयार की। उन्होंने लोगों से वन क्षेत्र में आग की घटना की सूचना तुरंत विभाग को देने के लिए कहा। संवाद