फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिटोली के जंगल धधके, लाखों की वन संपदा जली

Thu, 23 Feb 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। फायर सीजन की शुरुआत में ही जिले के जंगल धधकने लगे हैं। बृहस्पतिवार को सिटोली के जंगल धू-धूकर जलते रहे जिससे लाखों की वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सिटोली के जंगल में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। डीएफओ अल्मोड़ा हिमांशु बागड़ी ने बताया कि सूचना पर वन कर्मी मौके पर गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन शाम होते ही एक बार फिर जंगल धधकने लगे। वन विभाग की टीम फिर से मौके पर पहुंची। देर रात तक वन कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। बता दें कि इस फायर सीजन में आठ दिनों के भीतर जंगलों में पांच से अधिक आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं में अब तक 220 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें