अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को रानीखेत में जागरूक करते दमकल कर्मी।
- फोटो : amar ujala
अग्निशमन केंद्र रानीखेत में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन दमकल कर्मियों ने रानीखेत, मजखाली और गनियाद्योली क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए, इस दौरान पर्चे आदि भी वितरित किए गए। एक सप्ताह तक दमकल कर्मियों ने जहां विद्यालयों में यह अभियान चलाया, वहीं विभिन्न संस्थाओं और होटलों में जाकर आग बुुझाने की तकनीक भी समझाई। अग्निशमन यंत्रों के संचालन के तौर तरीके भी बताए। इस दौरान प्रभारी अधिकारी केशव तिवारी, एलएफएम मोहन सिंह, सुंदर सिंह, राजपाल सिंह, फायरमैन रमेश चंद्र, जयवीर सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो