फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अग्निशामक बॉल से बुझेगी आग

Sun, 21 Apr 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन वाहन और कर्मचारी की पहुंच से दूर वाले स्थानों के लिए होगी कारगर
विज्ञापन

अल्मोड़ा। अब सड़क से दूर भवनों में अग्निशामक बॉल से आग बुझाई जाएगी। अग्निशमन वाहनों की पहुंच दूर स्थानों में इस बॉल के जरिए भवनों की आग पर काबू पाया जाएगा। अग्निशमन विभाग के पास इस बॉल की खेप पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि जहां अग्निशमन वाहन और कर्मी नहीं पहुंच पाते वहां अग्निशामक बॉल के जरिए आग पर काबू पाया जाएगा। बताया कि बॉल में 90 प्रतिशत मैप पाउडर के साथ सूखा रसायन होता है जो आग बुझाने में कारगर है। आग के संपर्क में आते ही बॉल फटेगी और इससे बाहर निकलने वाले रसायन से आग बुझेगी। बॉल को हाथ से आसानी से प्रभावित क्षेत्र में फेंका जा सकता है। इसके जरिए 11 से 23 वर्ग फुट के दायरे में लगी आग बुझाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें