फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जलती रही दियारी की लीसा फैक्टरी

विज्ञापन
लीसा फैक्टरी में लगी आग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्वारब पुल से करीब छह-सात किमी आगे दियारी में एक लीसा फैक्टरी में मंगलवार देर रात आग लग गई। हल्की हवा के झोंके ने आग में घी डालने का काम किया। आग से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। देर रात सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

क्वारब-मौना-मुक्तेश्वर मोटरमार्ग में क्वारब पुल से करीब छह-सात किमी आगे मुक्तेश्वर की तरफ दियारी में स्थित लीसा फैक्टरी में मंगलवार की देर रात आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल नैनीताल जिले में आता है लेकिन अल्मोड़ा के नजदीक पड़ने से लोगों ने फैक्टरी में आग लगने की जानकारी दमकल केंद्र अल्मोड़ा को दी। सूचना मिलने के तत्काल बाद दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद लीसा फैक्टरी में भड़की आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि फैक्टरी मालिक केेएन शर्मा नुकसान का आकलन कर रहे है। इसकी जानकारी नैनीताल जिले को देंगे।
विज्ञापन

लीसा फैक्टरी नैनीताल जिले के अंतर्गत आती है। चूंकि घटनास्थल अल्मोड़ा के समीप होने पर फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलने पर अल्मोड़ा से दमकल टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

उमेश चंद्र परगाई, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें