फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भड़गांव, बिश्वा के जंगलों में लगी आग

Tue, 26 May 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विभिन्न स्थानों से मिली सूचनाओं पर फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं और स्थानीय लोगों व वन विभाग के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। भड़गांव के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। चौबटिया जंगल क्षेत्र में लगी आग को फायर कर्मियों ने वाहन की होज रील के माध्यम से पंपिंग कर तथा पीट-पीटकर पूरी तरह नियंत्रित किया। बिश्वा गांव के पास जंगल में लगी आग आबादी की ओर बढ़ने लगी थी, जिसे फायर यूनिट ने मिनी हाई प्रेशर होज रील की सहायता से बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र ने बताया कि जंगलों में आग की घटनाओं को देखते हुए विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें